IB ACIO 2025 एग्जाम सिटी स्लिप जारी 16 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा की बड़ी जंग

 इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने ACIO ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा के लिए आज, 5 सितंबर 2025 को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है।यह स्लिप उम्मीदवारों को यह जानकारी देती है कि उनका एग्जाम किस शहर और किस शिफ्ट में होगा।ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सिर्फ सिटी स्लिप है, एडमिट कार्ड नहीं।




Exam कब से सुरू होगी 


  • 16 सितंबर 2025

  • 17 सितंबर 2025

  • 18 सितंबर 2025


    परीक्षा की शिफ्ट


  • शिफ्ट 1: सुबह 9 बजे से 10 बजे तक

  • शिफ्ट 2: दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक

  • शिफ्ट 3: दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक


    एडमिट कार्ड कब आएगा?


    सिटी स्लिप के बाद अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है।उम्मीद है कि परीक्षा से 2-3 दिन पहले यानी लगभग 12 या 13 सितंबर 2025 तक एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा सेंटर का पूरा पता और परीक्षा से जुड़े नियम दिए होंगे।


    भर्ती की मुख्य बातें


  • कुल पद: 3717

  • पद का नाम: Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) Grade-II/Executive

  • चयन प्रक्रिया: Tier-1 → Tier-2 → Interview

  • परीक्षा पैटर्न: 100 सवाल, 1 घंटा, 5 विषय (GA, Quant, Reasoning, English, GS)


    सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?


    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।वहां पर IB ACIO 2025 लिंक पर क्लिक करें।अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।अब “City Intimation Slip” पर क्लिक करें और PDF डाउनलोड कर लें।


    निष्कर्ष


    IB ACIO 2025 भर्ती देश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है।सिटी स्लिप जारी हो चुकी है, अब एडमिट कार्ड का इंतजार है।परीक्षा 16 सितंबर से शुरू हो रही है, ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना चाहिए।सही प्लानिंग और मेहनत ही सफलता की कुंजी होगी।

  • Post a Comment

    और नया पुराने