दोस्तों भारत में सोना सिर्फ़ गहनों की खूबसूरती ही नहीं बल्कि सुरक्षित निवेश का सबसे भरोसेमंद ज़रिया भी माना जाता है। इसकी कीमतों में रोज़ होने वाला उतार-चढ़ाव आम लोगों से लेकर निवेशकों तक सबको प्रभावित करता है। आज यानी 8 सितंबर 2025 को सोने के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं अलग-अलग कैरट और शहरों में सोने का ताज़ा रेट।
आज का सोने का रेट
आज भारत में सोने की कीमतें इस तरह रहीं
24 कैरट सोना (सबसे शुद्ध) ₹10,838 प्रति ग्राम
22 कैरट सोना: ₹9,935 प्रति ग्राम
18 कैरट सोना: ₹8,129 प्रति ग्राम
पूरी दुनिया में हालात का असर
भइयो अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोना करीब $3,583 प्रति औंस पर चल रहा है।यह अभी भी पिछले हफ्ते के रिकॉर्ड हाई $3,599 के पास है।अमेरिका का Federal Reserve ब्याज दर घटा सकता है, जिसकी वजह से सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं।एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में सोना ₹1.09 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
आज थोड़ी गिरावट क्यों आई?
आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट की मुख्य वजह है कई निवेशकों ने ऊँचे भाव पर मुनाफा निकाल लिया डॉलर मज़बूत हुआ, जिससे सोना थोड़ा कमजोर पड़ा।पर अक्टूबर फ्यूचर की कीमत ₹1,07,240 प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले दिन से कम है।
अलग अलग कैरेट में फ़र्क़
24 कैरट: इसमें कोई मिलावट नहीं होती, इसलिए सबसे महंगा होता है।22 कैरट: इसमें थोड़ा और धातु मिलाई जाती है, गहने बनाने में ज्यादा इस्तेमाल होता है।18 कैरट: इसमें मिलावट ज्यादा होती है, इसलिए सबसे सस्ता होता है।
निवेशकों के लिए क्या सही समय है
| निवेश विकल्प | फायदा | जोखिम | सलाह |
|---|---|---|---|
| लंबी अवधि का निवेश | सोना हमेशा सुरक्षित और स्थिर रिटर्न देता है | कम लेकिन धीमी बढ़त | लंबी अवधि के निवेशकों के लिए बेहतर |
| छोटी अवधि का निवेश | तेज़ मुनाफे का मौका | रेट में अचानक उतार-चढ़ाव | सावधानी और सही समय जरूरी |
| गोल्ड ETF/सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड | सुरक्षित और डिजिटल रूप में निवेश | बाज़ार पर निर्भर | टैक्स लाभ और सुरक्षित निवेश के लिए अच्छा |

एक टिप्पणी भेजें